बैंकॉक। बैंकॉक में हो रहे थॉमस कम 2022 (Thomas Cup 2022) के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया पर 2-0 से बढ़त बना ली है। तीन सिंगल्स में से पहला मैच लक्ष्य सेन ने जीत लिया है।
बैंकॉक के इम्पैक्ट एरिना में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच लक्ष्य सेन ने जीता। रोमांचक मुकाबले में उन्होंने एंथोनी सिनिसुका को 8-21,21-17 और 21-16 से हरा दिया। दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता। दोनों ने इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को 18-21, 23-21 और 21-19 से हरा दिया।
दरअसल, भारतीय टीम ने थॉमस कप बैडमिंटन में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भारत ने मलेशिया और डेनमार्क को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है।




