UP Election Results: पूर्वांचल के चक्रव्यूह में फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से हारे, जानिये भाजपा छोड़ सपा में जाने वाले दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी का क्या है हाल?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआती रूझानों में सत्ताधारी दल भाजपा बड़ी जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। यूपी में 403 सीटों के लिए हुए चुनाव के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 269 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी समाजवादी पार्टी 125 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से चुनाव हार गए हैं। जबकि दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य को हराया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अखिलेश यादव की पार्टी का दामन थाम लिया था और फाजिलनगर से उम्मीदवार थे।

दारा सिंह चौहान और सैनी भी पीछे

वहीं, दारा सिंह चौहान घोसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान को 26576 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के विजय कुमार राजभर 29095 लेकर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, नकुर सीट से पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी भी पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मुकेश चौधरी 4343 वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे धर्म सिंह सैनी को 2968 वोट मिले हैं।

गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि, सपा नेता और पूर्व सीएम अखिलेश करहल सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, आजम खान भी रामपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य नेताओं में देवरिया सीट से शलभमणि त्रिपाठी बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बसपा और कांग्रेस का अब तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां मायावती की पार्टी को केवल 3 सीटों पर बढ़त हासिल है जबकि कांग्रेस को भी 3 सीटों पर ही बढ़त हासिल है। वहीं, 3 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related