अंतिम सफर पर निकले केके, नम आंखों से बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस बोल रहे हैं-अलविदा

बॉलीवुड सिंगर मंगलवार (31 मई) को कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गए। कृष्णकुमार कुन्नाथ (Krishnakumar Kunnath) जिन्हें केके (KK) के नाम से जाना जाता था संगीत की एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। उन गानों के जरिए वो हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगे। केके अंतिम सफर (KK funeral) पर निकल गए हैं। उनका अंतिम संस्कार  वर्सोवा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। 

केके का पार्थिव शरीर उनके घर से निकल चुका है। सिंगर का यह आखिरी यात्रा है इसके बाद वो पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। केके के बेटे नकुल कृषणा अंतिम क्रिया कर्म को निभा रहे हैं।

केके का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया। जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। कबीर खान के साथ मिनी माथुर केके के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं। नम आंखों से उन्होंने सिंगर को विदाई दी।

सिंगर राहुल वैद्य भी केके के पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में वो भी शामिल हो रहे हैं।

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य गायक केके के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। वो गमगीन नजर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related