एमएलसी चुनाव के लिए 21 सीटों पर राजद ने किया उम्‍मीदवारों का ऐलान, जानिए प्रत्‍याशियों के नाम

पटना, बिहार विधान परिषद (Bihar MLC Election) की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजद (RJD) ने 21 प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने 13 फरवरी को उम्‍मीदवारों की घोषणा करने की बात कही थी। उसी आलोक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) के प्रस्‍ताव से नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सूची बनाई है। सूची के अनुसार पटना से मास्‍टर कार्तिक उर्फ कार्तिकेय कुमार को उम्‍मीदवार बनाया गया है। वहीं भोजपुर और बक्‍सर विधान परिषद क्षेत्र के प्रत्‍याशी अन‍िल सम्राट बनाए गए हैं। तीन सीटों के प्रत्‍याशियों की घोषणा एक-दो दिनों में की जाएगी।

 

 

नवादा, समस्‍तीपुर और पूर्णिया के उम्‍मीदवार की घोषणा जल्‍द

प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि गया से रिंकू यादव, नालंदा से वीरमनी कुमार उर्फ वीरन यादव, रोहतास, कैमूर से कृष्‍ण सिंह, औरंगाबाद से अनुज सिंह, सारण (छपरा) से सुधांशु रंजन पांडेय, सिवान से विनोद जायसवाल, दरभंगा से उदय शंकर यादव, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार उर्फ बबलू देव, पश्चिमी चंपारण से सौरव कुमार, मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह, वैशाली (हाजीपुर) से सुबोध राय, सीतामढ़ी, शिवहर से कब्‍बू खिरहर को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

भागलपुर सीट गई सीपीआइ की झोली में 

वहीं मुंगेर, जमुई, लखीसराय विधान परिषद क्षेत्र के राजद प्रत्‍याशी अजय सिंह होंगे। कटिहार से कुंदन कुमार, सहरसा, मधेपुरा से डा. अजय सिंह, मधुबनी से मेराज आलम, गोपालगंज से दिलीप सिंह और बेगूसराय, खगड़‍िया से मनोहर यादव पार्टी के उम्‍मीदवार हैं। भागलपुर सीट सीपीआइ को दी गई है। यहां से संजय यादव उम्‍मीदवार बनाए गए हैं। प्रदेश अध्‍यक्ष ने बताया कि महागठबंधन की ओर से 20 राजद और एक सीट सीपीआइ को दी गई है। पूर्णिया, समस्‍तीपुर और नवादा के प्रत्‍याशियों की घोषणा भी एक-दो दिन में कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related