Punjab Election: कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के बारे में जो खुलासा किया है वो भयानक है

Punjab Election: कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के बारे में जो खुलासा किया है वो भयानक है

चंडीगढ़, पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas ) ने AAP के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे।

कुमार विश्वास ने कहा, “एक दिन, उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे।” कुमार विश्वास ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को यह समझना चाहिए कि पंजाब एक राज्य नहीं एक भावना है। पंजाबियत एक भावना है पूरी दुनिया में।”

उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल आज भी उसी रास्ते पर हैं। कुमार विश्वास ने कहा, “नहीं भी है तो कठपुतली बिठा लेंगे वो और कुछ काम कर लेंगे। उन्होंने मुझे ऐसी भयानक बातें बोलीं कि जो पंजाब में सबको पता हैं। तू चिंता मत कर, एक दिन मैं तो स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा।”

कवि कुमार विश्वास आगे कहते हैं, “मैंने कहा कि ये अलगाववाद, 2020 का रेफरेंडम आ रहा है, पूरी दुनिया फंडिंग कर रही है। तो कहता है कि तो क्‍या हो गया..स्‍वतंत्र देश का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा।” विश्वास ने कहा कि इस आदमी की सोच में इतना ज्‍यादा अलगाववाद है कि बस किसी तरह सत्‍ता मिल जाए।

इसके पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “कांग्रेस का कोई नेता आपको कभी किसी आतंकवादी के घर नहीं दिखाई देगा। ‘झाड़ू’ का सबसे बड़ा नेता एक आतंकी के घर पर पाया जा सकता है, यही सच्चाई है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related