राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बापू के आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मैं हमारे राष्ट्र के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी सेवा एवं बलिदान को याद करता हूं।”

गौरतलब है कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को “शहीद दिवस” के रूप में मनाया जाता है, ताकि देश उन सभी लोगों को याद कर सके जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

Share post:

Popular

More like this
Related