महाकुंभ भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प्रयागराज, महाकुंभ में हुए भगदड़ हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.’

स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा
पीएम मोदी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन घायलों की मदद के लिए पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस घटना को लेकर बातचीत की और कहा कि वह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं।

घटना पर सरकार की कड़ी नजर
प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस संकट से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए।

Share post:

Popular

More like this
Related