संसद में भारतीयों की वापसी पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, पीएम मोदी देंगे जवाब

संसद में भारतीयों की वापसी पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, पीएम मोदी देंगे जवाब

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा और राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के कारण दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा में अमेरिका से लौटे प्रवासी भारतीयों के मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार विरोध किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि यह विदेश नीति से जुड़ा मामला है और सरकार इस पर ध्यान दे रही है। उन्होंने विपक्ष से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की और कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमाने की संभावना है।

बांग्लादेश में हिंसा, शेख मुजीबुर्रहमान का घर जलाया गया
इधर, बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के खिलाफ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी, आवामी लीग, ने ढाका में बंद बुलाया है।

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर चर्चा तेज
दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो रही है और बीजेपी को बहुमत मिलने जा रहा है। इन अनुमानों को लेकर पूरे दिन चर्चा जारी रहने की संभावना है।

Share post:

Popular

More like this
Related