मायावती का हमला: मुसलमान हैं सपा से नाराज, विदेश भाग सकते हैं अखिलेश, बोलीं-राष्ट्रपति बनना मेरा सपना नहीं

लखनऊ, बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को सपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में आने वाली नहीं है और अखिलेश यादव खुद विदेश भागने की फिराक में है।  उन्होंने कहा कि उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है।

वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में है और रहेगी बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बारे में अफवाह फैला रही है।

उन्हें राष्ट्रपति नहीं सीएम और पीएम बनना है मायावती ने सीधे अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि सपा के कारण ही भाजपा सत्ता में आई क्योंकि सपा के कारण पूरा चुनाव ध्रुवीकरण पर हो गया। मायावती ने कहा कि मुस्लिम दलितों के वोट में बहुत ताकत है यह लोग जुड़ जाएं तो मुझे सीएम बना सकते हैं। मायावती ने कहा कि प्रदेश का मुसलमान समाजवादी पार्टी से बेहद नाराज हैं। ऐसे में वह  उसके साथ जुड़ने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने एक पत्र लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और विधान मंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह को मुख्यमंत्री के पास भेजा हैजिसमें स्मारकों की बदहाली का मामला उठाया गया है । सपा सरकार में भी और अब भाजपा सरकार में भी यह स्मारक और  पार्क बदहाली का शिकार है ।वर्तमान सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलने गया।

मायावती ने कहा कि रमजान के महीने में बिजली कटौती हो रही है जो ठीक नहीं है। सरकार को इस बारे में व्यवस्था करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related