महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई ‘पठान’ शाह रुख की सिक्योरिटी, मिली थी जान से मारने की धमकी

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा है। उनकी जनवरी में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाकर रख दिया। इस फिल्म के बाद 7 सितंबर को शाह रुख खान एक बार फिर ‘जवान’ के साथ सिनेमाघरों में लौटे और उनकी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

इस बीच अब बॉलीवुड के बादशाह को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसने उनके फैंस को चिंतित कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, शाह रुख खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

शाह रुख खान की महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सिक्योरिटी

एक समाचार एजेंसी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शाह रुख खान को मिली सिक्योरिटी पर महाराष्ट्र पुलिस का बयान शेयर किया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने शाह रुख खान को जान से मारने की मिल रही धमकी के बाद एक्टर को Y+ सिक्योरिटी देते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस रिपोर्ट में ये भी बताया कि शाह रुख खान ने लिखित तौर पर राज्य सरकार को ये शिकायत की थी कि ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

सलमान को भी मिली है सिक्योरिटी

बता दें कि शाह रुख खान से पहले सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से लगातार जान से मारने की मिल रही धमकी के बाद Y+ सिक्योरिटी उपलब्ध करवाई गयी थी।

Share post:

Popular

More like this
Related