वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित, तृणमूल सांसद डेरेक भी संक्रमित

कोलकाता, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में एहतियात के तौर पर भर्ती कराया गया है, जहां वह आइसोलेशन में हैं। सौरव की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पाजिटिव आई थी।वह इस साल दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मालूम हो कि इन दिनों भारत समेत दुनिया भर में में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी से फैलने की खबरें आ रही हैं। सौरव लगातार यात्रा कर रहे थे। इस बीच उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पाजिटिव आया है, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, उन्हें दवा दी गई है और उनकी हालत स्थिर है। जानकारी हो कि 49 साल के सौरव फिलहाल डाक्टर की निगरानी में हैं। बता दें कि सौरव को इस साल की शुरुआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल से जुड़ी परेशानियों के बाद उनकी आपात एंजियोप्लास्टी कराई गई थी। उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे।

जानकारी के अनुसार दुनिया भर में में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी से फैलने की खबरें आ रही हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद मंगलवार को ट्वीट कर दी है।

वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी हुआ कोरोना

सौरव को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बाद उन्हें कोरोना हुआ है। वहीं, नए साल के आने से ठीक पहले सौरव के कोरोना संक्रमित होने से उनके फैंस निराश हैं। लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके परिवार के सदस्यों के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related