सौरव गांगुली ने किया नई पारी शुरू करने का ऐलान; कहा- ऐसा कुछ करूंगा जिससे बहुत लोगों की मदद होगी, मांगा सपोर्ट

सौरव गांगुली ने किया नई पारी शुरू करने का ऐलान; कहा- ऐसा कुछ करूंगा जिससे बहुत लोगों की मदद होगी, मांगा सपोर्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बुधवार यानी एक जून 2022 को चौंकाने वाली खबर दी। उन्होंने दो ट्वीट किए। दोपहर दो बजकर 8 मिनट पर किए गए पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘सफलता कोई मंजिल नहीं बल्कि एक यात्रा है जो शुरू होती है, …अधिक जानने के लिए बने रहें। इसके बाद शाम 5 बजकर 20 मिनट पर एक और ट्वीट किया।’

इसमें उन्होंने लिखा, ‘1992 में शुरू की गई मेरी क्रिकेट यात्रा के 2022 में 30 साल पूरे हुए। तब से अब तक क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने मुझे आप सबका समर्थन दिया। मैं हर उस व्यक्ति का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं जिसने मेरी यात्रा के दौरान मुझे समर्थन दिया और वहां तक पहुंचने में मदद की, जहां आज मैं हूं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज मैं कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहा हूं। ऐसा कुछ जिससे मुझे लगता है कि बहुत से लोगों की मदद हो पाएगी। मुझे उम्मीद है कि मेरी जीवन की इस नई पारी में भी ऐसे ही आप लोगों का समर्थन मिलता रहेगा।’ गांगुली के दोनों ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं।

Sourav Ganguly
@SGanguly99
Success is not a destination but a journey that begins at @JoyvilleHomes. Stay tuned to find out more. #LiveToWin #BrandCollaboration

छवि

Sourav Ganguly
@SGanguly99

छवि

सौरव गांगुली के इस संदेश ने सोशल मीडिया पर अटकलों को जन्म दिया। कई लोगों ने सोचा कि क्या वह भारतीय राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने सोचा कि क्या उन्हें संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए नामित किया जा रहा है। कुछ लोगों ने उनके भाजपा में शामिल होने की बात की और राजनीति में आने को लेकर समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related