नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं होती। वहीं, सीएम आतिशी के खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर लिया जाता है।
केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बीजेपी नेता साड़ी, कंबल, और सोने की चेन बांटते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) एक सड़े-गले सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है, जिसे जनता के साथ मिलकर साफ करना है।
इस बीच, खबर है कि FIR PWD में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार पर दर्ज हुई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसमें सीएम आतिशी का नाम शामिल है या नहीं। आज आतिशी को अपना नामांकन भरना था, और यह FIR रिटर्निंग अफसर द्वारा दर्ज कराई गई है।
केजरीवाल ने इस FIR को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां उसी सड़े-गले सिस्टम का हिस्सा हैं, जिसे AAP बदलने के लिए संघर्ष कर रही है।




