केजरीवाल और भगवंत मान ने घर-घर जाकर राशन बांटा, डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ़ राशन की शुरुआत की

ई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर राशन बांटा और डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ़ राशन की शुरुआत की. बता दें कि यह योजना दिल्ली में लागू नहीं हो पाई थी और काफी विवादों में रही थी. घर-घर राशन योजना दिल्ली में लागू न होने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि किसी पार्टी, किसी नेता की हिम्मत नहीं है, कि इस योजना का कोई रोक सके.

घर-घर राशन योजना लागू करने का मकसद बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 साल से सरकार गरीबों के लिए राशन भेज रही है, लेकिन उन तक यह राशन नहीं पहुंचता है. गरीब धक्के खाते हैं, बार-बार राशन की दुकान में जाते हैं, लेकिन इनका राशन चोरी हो जाता है. अगर 100 किलो राशन ऊपर से चलता है तो 10 से 15 किलो राशन ही गरीबों तक पहुंचता है. बाकी सारा राशन बीच में बैठे दलाल, नेता और अफसर खा जाते हैं.

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों में कई पार्टियों की सरकार आई लेकिन राशन की चोरी बंद नहीं हुई. चोरी बंद हो सकती थी लेकिन उनकी नियत खराब थी. राशन चोरी करने वाले यह नेता थे और यह पार्टियों चोरियां करती थी. राशन चोरी करके ये चुनाव लड़ा करते थे. अब पंजाब में ईमानदार सरकार आई है. आज पवित्र धरती से घर-घर राशन योजना शुरू हो रही है. अरबो रुपए का काला धंधा इस देश में चल रहा था, आज उस काले धंधे को रोकने की शुरुआत हुई है.

Share post:

Popular

More like this
Related