कानपुर हिंसा: खुद ही सरेंडर करने थाने जा पहुंचा नाबालिग आरोपी, शहर में चस्पा किए गए थे पत्थरबाजों के पोस्टर

कानपुर हिंसा के बाद यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन के चलते पत्थरबाजों में खौफ बैठ गया है। इसी के चलते अब पत्थरबाज खुद सरेंडर करने थाने पहुंच रहे हैं। दरअसल, पुलिस ने शहर में पत्थरबाजों की तस्वीर के साथ पोस्टर चस्पा किए थे। इसी क्रम में सोमवार देर रात एक नाबालिग आरोपी कर्नलगंज थाने में सरेंडर करने जा पहुंचा।

बता दें कि, कानपुर में हिंसा थमने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी व वीडियो फुटेज से पत्थरबाजों की तस्वीर हासिल कर शहर भर में पोस्टर चस्पा किए थे। इस कार्रवाई में कमिश्नरेट पुलिस ने 40 पत्थरबाजों की तस्वीरें पोस्टरों में छापी थी। पुलिस ने पथराव में शामिल कई आरोपियों को धर दबोचा था और संभावित ठिकानों पर तलाश भी जारी थी।

इसी क्रम में पुलिस के खौफ के एक नाबालिग आरोपी कर्नलगंज थाने जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी कानपुर के बेकनगंज इलाके का रहने वाला है और उसकी फोटो पोस्टर में 13वें नंबर पर है। पुलिस ने अभी तक हिंसा के 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा पत्थरबाज गिरफ्त में हैं।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग आरोपी अपने बड़े भाई और बहनोई की गिरफ्तारी के बाद कर्नलगंज थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के करीबियों को हिंसा के बाद दबोच लिया था। हिंसा थमने के बाद पुलिस द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई से आरोपियों में दहशत का माहौल है, इसी वजह से वह आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related