Karnataka: राहुल की सादगी से जेपी नड्डा डरे; इसलिए भाजपाई रोज लेते हैं उनका नाम, बोले केपीसीसी चीफ शिवकुमार

Karnataka: राहुल की सादगी से जेपी नड्डा डरे; इसलिए भाजपाई रोज लेते हैं उनका नाम, बोले केपीसीसी चीफ शिवकुमार

“मुझे लगता है कि जेपी नड्डा को राहुल गांधी से डर लगता है। राहुल गांधी की सादगी ने भाजपा में डर पैदा कर दिया है। इसलिए वे हर दिन राहुल गांधी का नाम ले रहे हैं। वे उन पर अप्रत्यक्ष रूप से भी हमला कर रहे हैं।” कर्नाटक कांग्रेस के मुखिया डीके शिवकुमार ने बुधवार को भाजपा पर हमला करते हुए ये बातें कहीं।

केपीसीसी प्रमुख ने कहा भाजपा ने कर्नाटक को भ्रष्टाचार की राजधानी बनाकर बड़ी गलती की है। वे अब भ्रष्टाचार के जरिए तमिलनाडु को जीतने की कोशिश कर रहे हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी।

डीके शिवकुमार ने कहा कि बाबूराव चिंचनसुर कर्नाटक के मछुआरा समुदाय के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने परिषद के सदस्यों से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह पूरे कर्नाटक में पार्टी के लिए एक बड़ी ताकत होंगे। वे उस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां से मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार 8-9 बार चुने गए थे।

Share post:

Popular

More like this
Related