IPL 2022 Auction: धवन, वार्नर और अश्विन समेत इन 10 को चुना गया ‘मर्की प्लेयर’, देखिए पूरी लिस्ट, कितने से शुरू होगी इनकी बोली

IPL 2022 Auction: धवन, वार्नर और अश्विन समेत इन 10 को चुना गया ‘मर्की प्लेयर’, देखिए पूरी लिस्ट, कितने से शुरू होगी इनकी बोली

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए टीम में खिलाड़ियों को शामिल करने की आखिरी प्रक्रिया मेगा आक्शन के जरिए पूरी की जाएगी। 12 और 13 फरवरी को 2022 के लिए नीलामी बेंगलोर में कराया जाना है। इसमें कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमें से 10 खिलाड़ियों को बोर्ड ने बतौर मर्की खिलाड़ी चुना है। इस लिस्ट में 6 विदेशी और 4 भारतीय के नाम को रखा गया है। इन सभी के बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

मंगलवार 1 फरवरी को बीसीसीआइ द्वारा आइपीएल 2022 के मेगा आक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को नाम की आखिरी लिस्ट जारी कर दी गई। दुनियाभर के 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस नीलामी में शामिल होने के लिए अपने नाम को भेजा था। बोर्ड ने कुल 590 खिलाड़ियों को ही शार्टलिस्ट किया। 48 खिलाड़ी 2 करोड़ की बेस प्राइस वाली लिस्ट में हैं। 20 खिलाड़ी 1.5 करोड़ जबकि 34 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नामांकण कराया था।

10 खिलाड़ियों को मर्की प्लेयर के सेट में रखा गया है। इन खिलाड़ियों के नाम एक साथ पुकारे जाएंगे। एक के बाद एक सभी के नाम पर नीलामी में शामिल सभी टीमों के प्रतिनिधि नाम के साथ बोली लगा पाएंगे। इस लिस्ट में भारतीय ओपनर शिखर धवन के साथ पंजाब की कप्तानी कर चुके स्पिनर आर अश्विन का नाम है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके श्रेयस अय्यर का नाम है।

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले फाफ डु प्लेसिस, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रह चुके आस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर का नाम है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा, आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं।

10 मर्की प्लेयर के नाम

शिखर धवन (भारत), मोहम्मद शमी (भारत), फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका), डेविड वार्नर (आस्ट्रेलिया), पैट कमिंस (आस्ट्रेलिया), श्रेयस अय्यर (भारत), आर अश्विन (भारत), क्विंटन डिकाक (साउथ अफ्रीका), कगिसो रबादा (साउथ अफ्रीका), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related