India vs Pakistan Asia Cup 2022 Live Cricket Score: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। उसने 28 अगस्त 2022 को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेले गए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत 308 दिन बाद आई है। टीम इंडिया 24 अक्टूबर 2021 को आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले में इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार गई थी।
इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस मैच में ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 26 रन देकर 4 और हार्दिक पंड्या ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत को आखिरी 3 गेंद में 6 रन बनाने थे। हार्दिक पंड्या ने मोहम्मद नवाज की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर टीम की झोली में जीत डाल दी।
इस मैच के लिए ऋषभ पंत भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह दिनेश कार्तिक विकेट के पीछे की जिम्मेदारी उठाई। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के साथ आवेश खान तीसरे तेज गेंदबाज रहे।
ये है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
ये है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।




