
नई दिल्ली, 28 मई 2021
देश की कोरोना स्थिति को देखते हुए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने नियमित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री विमान सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को 31 मई से बढ़ाकर 30 जून 2021 तक कर दिया है। यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा।







