IND vs BAN, Champions Trophy 2025: कौन जीतेगा चैंपियंस ट्रॉफी का खीताब, कौन बदल सकता है गेम? यहां पढ़े

Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। भारत के ग्रुप में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं, और भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड: भारत का दबदबा

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 32 बार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को 8 मैचों में सफलता मिली है। एक मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हुआ था।

भारत की ताकत

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाज, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में। कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। हार्दिक पंड्या के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर. मजबूत मध्यक्रम और गहराई वाली बल्लेबाजी लाइन-अप।

भारत की कमज़ोरियां:

बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी को भारी जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। रोहित और विराट की हालिया फॉर्म चिंता का विषय।

बांग्लादेश की ताकत और कमजोरियां

ताकत:

दुबई की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में बांग्लादेश के पास प्रभावशाली स्पिनर हैं। मुश्फिकुर रहीम और महमूदुल्लाह जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं।

कमज़ोरियां:

टीम में निरंतरता की कमी, बल्लेबाजी क्रम के ढहने की संभावना, तेज गेंदबाजी विभाग अपेक्षाकृत कमजोर, शाकिब अल हसन की अनुपस्थिति बड़ा झटका।

भारत के संभावित मैच विनर

शुभमन गिल: युवा बल्लेबाज इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और वह पारी की अच्छी शुरुआत देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं।

रोहित शर्मा: कप्तान रोहित का अनुभव बड़े मैचों में टीम के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। अगर वह अपनी लय में आए तो बांग्लादेशी गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

विराट कोहली: बड़े टूर्नामेंट्स में विराट का प्रदर्शन शानदार रहता है। मिडिल ऑर्डर में उनकी उपस्थिति टीम के लिए बेहद अहम होगी।

मोहम्मद शमी: अनुभवी तेज गेंदबाज पर भारतीय गेंदबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वह नई गेंद से जल्दी विकेट निकालकर बांग्लादेश को झटका दे सकते हैं।

कुलदीप यादव: भारतीय स्पिन अटैक की अगुवाई करते हुए कुलदीप दुबई की पिच पर बल्लेबाजों को उलझा सकते हैं।
अर्शदीप सिंह: डेथ ओवर्स में अर्शदीप अपनी सटीक यॉर्कर गेंदों से बांग्लादेश के निचले क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं।

बांग्लादेश के संभावित गेम चेंजर

मुश्फिकुर रहीम: अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संकट के समय मैच पलटने का माद्दा रखते हैं।

मेहदी हसन मिराज: ऑलराउंडर के रूप में उनका योगदान अहम रहेगा, खासकर स्पिन गेंदबाजी में।

तस्कीन अहमद: तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को चौंका सकते हैं।

महमूदुल्लाह: मिडिल ऑर्डर में स्थिरता लाने के साथ-साथ वे फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं।

संभावित प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब।

मैच ऑफिशियल्स

ऑन-फील्ड अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक, पॉल रीफ़ेल।

टीवी अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ।

चौथा अंपायर: माइकल गाफ़।

मैच रेफरी: डेविड बून।

भारत का अब तक वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार होगी। हालांकि, बांग्लादेश के पास सरप्राइज़ देने की क्षमता है, जो मैच को रोमांचक बना सकती है।

Share post:

Popular

More like this
Related