नई दिल्ली: आईसीएसई (ICSE) बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कल, 18 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित ये परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक चलेंगी।

परीक्षा का पहला पेपर इंग्लिश लैंग्वेज-इंग्लिश पेपर 1 होगा, जो कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
ICSE बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए लाखों छात्र उपस्थित होने वाले हैं। परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में विशेष तैयारियां की गई हैं। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।




