गृह मंत्री अमित शाह का आज का प्रयागराज दौरा रद, जन विश्वास यात्रा में अब शामिल होंगे महेन्द्र नाथ पाण्डेय

प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह का शुक्रवार का प्रयागराज दौरा रद हो गया है। अमित शाह को आज प्रयागराज में जन विश्वास यात्रा में शामिल होना था।

गाजीपुर से रवाना होने वाले भाजपा की जनविश्वास यात्रा शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पर गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह को यात्रा में शामिल होना था, लेकिन उनका आज का प्रयागराज का दौरा रद हो गया है। अब उनके स्थान पर प्रयागराज में केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जनविश्वास यात्रा में शामिल होंगे। 19 दिसंबर को भाजपा काशी क्षेत्र की तरफ से गाजीपुर से जन विश्वास यात्रा शुरू की गई। इसे केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 23 दिसंबर को यह यात्रा प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में पहुंची। इसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। आज 24 दिसंबर को यह यात्रा महानगर में प्रवेश करेगी। 25 को गंगापार की सभी विधान सभाओंं में भ्रमण करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर लगा रखा है। इसी क्रम में अमित शाह को प्रदेश में कई जगह पर भाजपा की जनविश्वास यात्रा में शामिल होना है। अमित शाह का दस दिन में सात बार उत्तर प्रदेश का दौरा प्रस्तावित है। इसमें उनको 24 दिसंबर से चार जनवरी 2022 तक सात बार उत्तर प्रदेश आना है। उत्तर प्रदेश में उनकी 21 जनसभा तथा तीन रोड शो हैं। इस दौरान वह भी करीब 140 विधानसभा क्षेत्र कवर करेंगे। प्रयागराज में उनका दौरा रद होने के बाद वह अब अयोध्या, गोरखपुर तथा बरेली में रोड शो करेंगे। अमित शाह अयोध्या में रामलला के दर्शन कर रोड शो करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related