नई दिल्ली, Hardik Pandya becomes the fastest Indian ever to smash 100 sixes in IPL: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हैदराबाद के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए ना सिर्फ टीम को मुसीबत से निकाला बल्कि शानदार अर्धशतक भी लगाया। इस टीम की बल्लेबाजी देखकर लग नहीं रहा था टीम का स्कोर 150 के पार जा पाएगा, लेकिन हार्दिक पांड्या ने बेहद समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 42 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली। एक छक्के की मदद से उन्होंने इस लीग में एक शानदार रिकार्ड अपने नाम किया।
आइपीएल इतिहास में सबसे कम गेंद खेलकर 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या आइपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इस लीग में उन्होंने अपना 100वां छक्का 1046वें गेंद पर लगाया। वहीं वो इस लीग में ओवरआल सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए। आइपीएल में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के लगाने के मामले में आंद्रे रसेल पहले नंबर पर हैं तो वहीं क्रिस गेल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। हार्दिक अब तीसरे नंबर पर आ गए तो वहीं किरोन पोलार्ड व मैक्सवेल चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
IPL में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के लगाने वाले टाप 5 बल्लेबाज (Balls faced to reach 100 Sixes in IPL)
657 – आंद्रे रसेल
943 – क्रिस गेल
1046 – हार्दिक पांड्या
1094 – किरोन पोलार्ड
1118 – ग्लेन मैक्सवेल




