Goa & Manipur Election Results 2022: गोवा और मणिपुर समेत पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब) के विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में मणिपुर की 60 सीटों पर आए रुझानों में भाजपा 25, कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है। इसके अलावा मणिपुर में अन्य 26 सीटों पर आगे हैं। वहीं गोवा विधानसभा की 40 सीटों पर भाजपा 19 और कांग्रेस ने 12, टीएमसी 5 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है।
चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में उत्तराखंड में भाजपा-29 और कांग्रेस-20, बहुजन समाज पार्टी-2 और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है।




