DRDO flight test: DRDO ने किया रैमजेट का सफल परीक्षण, जानें इसकी खूबियांं

नई दिल्ली, रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation, DRDO) ने शुक्रवार को सालिड फ्यूल डक्टेड रामजेट (Solid Fuel Ducted Ramjet, SFDR) के उड़ान का सफल परीक्षण किया। SFDR को हैदराबाद के रक्षा अनुसंधान व विकास प्रयोगशाला (Defence Research and Development Laboratory, DRDL) द्वारा विकसित किया गया है। इसमें DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं जैसे हैदराबाद की RCI व पुणे की HEMRL ने सहयोग दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh) ने इस मौके पर DRDO को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह देश में जटिल मिसाइल तकनीक के विकास का अहम पड़ाव है। डिजाइन, विकास व टेस्टिंग के कार्यों में में जुटी टीमों को बधाई देते हुए DRDO के अध्यक्ष डा. सतीश रेड्डी ने कहा कि SFDR के सफल ट्रायल के बाद हवा से हवा में मिसाइलों की दूरी बढाई जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related