Sidhu Praise Bhagwant Mann: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मौजूदा सीएम भगवंत मान की तारीफ की है. उन्होंने भगवंत मान को ईमानदार बताते हुए कहा कि अगर पंजाब के सीएम भगवंत मान राज्य में माफिया पर एक्शन लेते हैं तो वह पार्टी लाइन से ऊपर उठकर उनका समर्थन करेंगे.
एक दिन पहले ही की थी आलोचना
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने इस प्रशंसा से एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की थी. उन्होंने पंजाब सरकार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाया था. अब एक दिन बाद उन्होंने भगवंत मान की तारीफ की है.
‘भगवंत छोटे भाई की तरह’
कठपुतली सरकार तक कहा था
वहीं इस तारीफ से एक दिन पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान पर व्यंग्य किया था. उन्होंने ट्विटर पर एक कार्टून शेयर किया था. इसमें एक स्कूटर पर पंजाब सरकार लिखा था, जबकि स्कूटर को अरविंद केजरीवाल का कार्टून रहा था. केजरीवाल के आगे भगवंत मान का कार्टून बैठा था. सिद्धू बताना चाह रहे थे कि पंजाब में केजरीवाल की कठपुतली सरकार है.
कुमार विश्वास और अलका लांबा पर हुई कार्रवाई का किया था विरोध
सिद्धू ने अपने ट्वीट में पंजाब सरकार को कठपुतली सरकार भी कहा था. उन्होंने लिखा था कि, “पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रही है. डॉ. कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पुलिस कार्ऱवाई से पता चलता है कि इसका इस्तेमाल उनके आलोचकों को चुप कराने के लिए किया जा रहा है. कांग्रेस अलका जी के साथ मजबूती से खड़ी है. उनके साथ पुलिस स्टेशन जाएगी.
जीत के बाद भी दी थी बधाई
पंजाब में आप की प्रचंड जीत के फौरन बाद, श्री मान ने लोगों को आश्वासन दिया था कि वह सीमावर्ती राज्य में खनन और नशीले पदार्थों जैसे क्षेत्रों में सक्रिय माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. वहीं कांग्रेस की हार के बाद सिद्धू ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि, पंजाब के लोगों को “बदलाव” के लिए मतदान करने के लिए बधाई.




