नई दिल्ली, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर सोनिया गांधी की बैठक में शामिल होने नहीं पहुंची। परनीत कौर पटियाला से सांसद हैं। कैप्टन हालांकि पार्टी छोड़ चुके हैं, लेकिन परनीत कौर अभी कांग्रेस में ही हैं। पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने गत दिवस नई दिल्ली में पंजाब के सभी सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में परनीत कौर को छोड़कर पार्टी के सभी सांसद शामिल हुए।
सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में प्रताप सिंह बाजवा, अमर सिंह, मनीष तिवारी, संतोख चौधरी, गुरजीत सिंह औजला और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि बैठक करीब एक घंटे तक चली। पार्टी ने पिछले महीने पटियाला के सांसद परनीत कौर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। परनीत कौर के पति कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही पार्टी छोड़कर नई पार्टी का गठन कर चुके हैं।




