
देहरादून, 7 सितम्बर 2021
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने एक बार फिर पीडब्ल्यूडी विभाग में बंपर तबादले कर दिए है साथ ही पहले किए गए कई तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार को पौड़ी ट्रांसफर किया गया। वहीं अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार को ऋषिकेश इंद्रजीत बोस का स्थानांतरण निरस्त किया गया है। वहीं दीपक कुमार को पुरोला भेजा गया है।
बता दें कि उमेश चंद्र बहुगुणा को क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय हल्द्वानी भेजा गया। वहीं मोहम्मद आरिफ खान को लोहाघाट स्थानांतरण निरस्त किया गया। राजेंद्र सिंह खत्री को विभाग अध्यक्ष कार्यालय देहरादून में तैनात किया गया। ओमपाल सिंह को विभाग अध्यक्ष कार्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।
वहीं प्रवीण बहुखंडी को गोपेश्वर भेजा गया है। संजीव कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है। ललित तिवारी को हल्द्वानी भेजा गया। जबकि कमल सिंह नेगी का स्थानांतरण निरस्त किया गया है। वहीं विनोद कुमार सिन्हा को अस्कोट भेजा गया है। भुवन चंद भंडारी का स्थानांतरण निरस्त किया गया है। साथ ही आशुतोष कुमार का भी स्थानांतरण निरस्त किया गया है।







