हरिद्वार विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूर्व MLA प्रणव चैंपियन गिरफ्तार!

हरिद्वार विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूर्व MLA प्रणव चैंपियन गिरफ्तार!

हरिद्वार, उत्तराखंड के खानपुर क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आई है, जहां बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग कर दी। घटना रुड़की के पास दिनदहाड़े हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

गोलियां और तोड़फोड़ का हंगामा
सूत्रों के मुताबिक, उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं और तोड़फोड़ की गई। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने यह फायरिंग करवाई। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ कई समर्थक भी मौजूद थे।

तीन युवक घायल, हालात तनावपूर्ण
फायरिंग के दौरान तीन युवकों को गोली लगी है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

उमेश कुमार और चैंपियन के बीच विवाद
इस घटना के पीछे उमेश कुमार और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से राजनीतिक और व्यक्तिगत टकराव चल रहा है।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में फायरिंग और तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Popular

More like this
Related