Budget 2022: पीएम मोदी बोले, मोदी; बोले- देश हो रहा आत्मनिर्भर, बजट का जोर गरीब, मध्यम वर्ग, युवाओं को आय के स्थायी समाधानों से जोड़ने पर

Budget 2022: पीएम मोदी बोले, मोदी; बोले- देश हो रहा आत्मनिर्भर, बजट का जोर गरीब, मध्यम वर्ग, युवाओं को आय के स्थायी समाधानों से जोड़ने पर

Budget 2022 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि संसद में मंगलवार को पेश किए गए आम बजट का जोर गरीब, मध्यम वर्ग और युवाओं को बुनियादी सुविधाएं देने और आय के स्थाई समाधानों से जोड़ने पर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से वर्ष 2022-23 के आम बजट पर आयोजित कार्यक्रम ‘‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बहुत जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बने और उस आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो।

उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार अपना ही गुणगान करते रहने एवं आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने में लगी है। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि न तो करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद गंगा साफ हुई, न ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां आतंकी हिंसा में कमी आई, उल्टे देश भर में महंगाई और बेरोजगारी ने कोविड के कारण पहले से ही परेशान आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी। जबकि पीएम मोदी बोल रहे हैं कि देश बदल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि जल मिशन के तहत अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आएगी, घरों में पर्याप्त पीने का पानी आएगा, कृषि के लिए खेतों में पानी आएगा।’’

नई दिल्ली में बजट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- कल निर्मला जी ने जो बजट पेश किया है, इस बजट में देश को आधुनिकता की तरफ ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम है। बीते 7 वर्षों में जो नीतियां बनी, पहले की जिन नीतियों में गलतियों को सुधारा गया उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है।

बोले- देश इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। कोरोना कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी जैसी कोरोना से पहले थी। कहा- बीते 7 वर्षों में जो नीतियां बनी, पहले की नीतियों में गलतियों को सुधारा गया, उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है। बजट में यह साफ दिख रहा है।

संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने के एक दिन बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछल गया तथा निफ्टी 17,650 को पार गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 416.56 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 59,279.13 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 117.95 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 17,694.80 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त में देखे गए। वही दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, एलएंडटी, सन फार्मा और विप्रो के शेयर शुरूआती कारोबार के दौरान घाटे में रहे।

टैक्स को लेकर क्या बोलीं FM?:

  • कॉपोरेटिव टैक्स घटा। 18% से 15% हुआ।
  • इस पर लगने वाला सरचार्ज भी कम किया गया। पहले 12% था, अब 7%।
  • कॉपोरेटिव टैक्स की सीमा बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए हुई।
  • ITR में गड़बड़ सुधारने को दो साल का वक्त मिलेगा।
  • पेंशन में भी टैक्स पर छूट
  • क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी कर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related