भाई की प्री-वेडिंग सेरेमनी में मस्ती करती दिखी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने किया सवाल – कहां हैं जीजू ?

भाई की प्री-वेडिंग सेरेमनी में मस्ती करती दिखी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने किया सवाल – कहां हैं जीजू ?

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी से पहले की रस्मों में जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें उनका पूरा परिवार जश्न मनाते दिख रहा है। हालांकि, इस खुशी के मौके पर उनके पति निक जोनस की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया।

फैंस का सवाल – निक जोनस कहां हैं?
प्रियंका जहां शादी की हर रस्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, वहीं निक जोनस की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पूछ रहे हैं – “क्या जीजू शादी में आएंगे या नहीं?” सूत्रों के मुताबिक, निक अपने बिजी शेड्यूल की वजह से प्री-वेडिंग फंक्शंस में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन वे शादी में जरूर मौजूद रह सकते हैं।

प्रियंका का डांस वीडियो हुआ वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की झलकियां शेयर की हैं। वह ‘माही वे’ और ‘छैय्या छैय्या’ गानों पर डांस करती नजर आईं। तस्वीरों में वह परिवार और दोस्तों के साथ पोज देती दिख रही हैं। एक वीडियो में उनके भाई सिद्धार्थ के दोस्त हल्दी लगवाने के बाद अपना कुर्ता फाड़ते हुए भी नजर आए।

कौन हैं सिद्धार्थ चोपड़ा की दुल्हनिया?
सिद्धार्थ चोपड़ा अभिनेत्री नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं। दोनों ने अगस्त 2024 में सगाई की थी और अप्रैल 2024 में रोका हुआ था।

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा, खबर है कि वह एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related