राजस्थान, jhunjhunu: राजस्थान में भाजपा (BJP) प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच अपने एक दिन के दौरे पर झुंझुनूं (Jhunjhunu News) के चिड़ावा पहुंचे. जहां पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा और मुकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में दाधीच का स्वागत किया गया और उनके साथ प्रदेश प्रतिनिधि विकास शर्मा लोटिया भी मौजूद रहे.
इस मौके पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा. इसके बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संस्कृति को बचाने का काम कर रहे है वह अतुलनीय है.
साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के जयपुर (Jaipur) दौरे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जितनी दिक्कत हिंदू और हिंदूवादियों से है उसे देखते हुए उन्हें जरा सी भी दिक्कत मुस्लिमवादियों से नहीं है. जो आतंकवाद को बढावा दे रहे है. यदि वे अपने संबोधन में मुस्लिमवादियों की भी चर्चा करते तो अच्छा होगा. साथ ही दाधीच ने राहुल गांधी पर 85 प्रतिशत देशवासियों को अपमानित करने का आरोप भी लगाया है.




