ओमिक्रॉन के बीच चुनावी रैलियों पर वरुण गांधी का तंज- रात में कर्फ्यू और दिन में लाखों की रैली समझ से परे

ओमिक्रॉन के बीच चुनावी रैलियों पर वरुण गांधी का तंज- रात में कर्फ्यू और दिन में लाखों की रैली समझ से परे

नई दिल्ली. भारत में ओमिक्रॉन (Omicron in India) के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew in UP) लगाने और दिन में बड़ी-बड़ी चुनावी रैलियों (UP Election Rallys) पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने तंजिया लहजे में ट्वीट करते हुए कहा कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाया को बुलाना समझ से परे हैं.

वरुण गांधी ने ट्वीट किया, ‘रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना– यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है. उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें इमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन.’

Varun Gandhi Tweets

बता दें कि देश के कई राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी में शनिवार रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. इस दौरान रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है. इसके अलावा शादी-ब्याह जैसे सार्वजनिक आयोजनों में भी कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है. वहीं इस बीच यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी और समाजवादी पार्टी सहित तमाम पार्टियां बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहीं हैं.

यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी हाल के दिनों में कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी को घेरते नजर आए हैं. उनका यह ताज़ा ट्वीट इसी कड़ी में देखा जा रहा है. उधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के वरुण गांधी के इन हालिया बयानों को लेकर संकेत दिया है कि पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related