बिहार में राज्यसभा चुनाव निर्विरोध संपन्न, मां राबड़ी और भाई तेजप्रताप संग प्रमाण पत्र लेने पहुंची मीसा भारती

बिहार में राज्यसभा चुनाव निर्विरोध संपन्न, मां राबड़ी और भाई तेजप्रताप संग प्रमाण पत्र लेने पहुंची मीसा भारती

बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों पर जदयू, भाजपा और राजद की ओर से नामांकन करने वाले सभी पांच प्रत्याशी शुकवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जदयू प्रत्याशी खीरू महतो, भाजपा उम्मीदवार सतीश चन्द्र दूबे व शंभु शरण पटेल, राजद प्रत्याशी मीशा भारती व डा. फैयाज अहमद को राज्यसभा चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह विधान सभा सचिव शैलेन्द्र सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र अपराह्न करीब चार बजे लिया।

गौरतलब है कि बुधवार को सभी के नामांकन पत्रों की जांच की गई थी और सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये थे। तीन जून को नाम वापसी के अंतिम तारीख को पांच सीट पर नामांकन करने वाले सभी पांचों उम्मीदवारों को निर्वाचन का प्रमाणपत्र दे दिया गया। मीसा भारती और डॉ फैयाज अहमद ने जब प्रमाणपत्र लिया तब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और पूर्व विधायक भोला यादव निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मौजूद थे।

एनडीए प्रत्याशी खीरू महतो, सतीश चंद्र दुबे तथा शंभू शरण पटेल के प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री मंगल पांडेय, लेशी सिंह और विजय कुमार चौधरी, सांसद विवेक ठाकुर, विधान सभा सदस्य उमाकांत सिंह, राम सिंह, वीरेन्द्र कुमार, प्रणव कुमार, मीना कुमारी, गुंजेश्वर साह, संजय गांधी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related