दिल्ली की सुरक्षा पर बड़ी बैठक: सीएम रेखा और गृह मंत्री अमित शाह ने किए अहम फैसले

नई दिल्ली, दिल्ली की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय में 12 साल बाद एक अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह ने की। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस अधिकारी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर्स पर कड़ा रुख
बैठक में सबसे अहम चर्चा विदेशों में बैठे अपराधियों को लेकर हुई, जो दिल्ली की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर जोर
बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा हुई और इसके लिए जल्द ही एक ठोस नीति तैयार करने की योजना बनाई गई। पूरे दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर भी सहमति बनी, जिससे अपराध पर लगाम लगाई जा सके।

अवैध घुसपैठियों पर होगी सख्त कार्रवाई
राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और अन्य देशों के नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ट्रैफिक और जलभराव पर भी चर्चा
बैठक में दिल्ली में ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या पर भी चर्चा हुई। दिल्ली सरकार को इन समस्याओं की विस्तृत जानकारी देने और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

हर महीने होगी सुरक्षा समीक्षा बैठक
गृह मंत्रालय ने फैसला किया कि दिल्ली की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि राष्ट्रीय राजधानी को 100% सुरक्षित बनाया जा सके।

Share post:

Popular

More like this
Related