आधी रात नंगे पांव फैंस से मिलने आए बिग बी, जलसा के बाहर ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थ डे

आधी रात नंगे पांव फैंस से मिलने आए बिग बी, जलसा के बाहर ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थ डे

मुंबई। जब लोग रिटायरमेंट लेकर आराम करना पसंद करते हैं, तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उम्र के उस दौर में भी पूरे जोश और जिंदादिली के साथ काम कर रहे हैं। अमिताभ न सिर्फ फिल्म लाइन में एक्टिव हैं, बल्कि फैंस के साथ भी उसी गर्मजोशी से मिलते हैं। आज बिग बी अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बर्थ डे के मौके पर वह आधी रात को अपने घर ‘जलसा’ के बाहर आकर अपने फैंस से मिले।

फैंस से मिलने नंगे पांव आए बिग बी

बिग बी ने हमेशा की तरह नंगे पांव ही डाइस पर खड़े होकर अपने फैंस से मिले। उन्होंने स्माइल के साथ फैंस को वेव किया। जलसा के बाहर बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ मौजूद रही। अमिताभ बच्चन ने भी उनका दिल न दुखाते हुए आधी रात को उनसे मिलने बाहर आए। उन्होंने कुछ मिनटों के लिए ही फैंस को अपनी झलक दिखाई, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए ये छोटा सा पल भी यादगार बन गया।

नव्या ने इस तरह किया ‘नानू’ को विश

अमिताभ बच्चन को उनके परिवार वालों ने स्पेशल अंदाज में विश किया। नव्या नवेली नंदा ने अपने नानू के साथ फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वो, आराध्या, जया बच्चन और अगस्त्य उन्हें गले लगाते दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए नव्या ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे नाना।’

अमिताभ बच्चन अपकमिंग फिल्म्स

‘शहंशाह’ की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो फैंस उन्हें ‘प्रोजेक्ट के’ में देखेंगे। इस फिल्म में वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी झोली में रिभू दासगुप्ता की ‘सेक्शन 84’ है। 32 साल बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी साथ देखने को मिलेगी। वह टीएन गनावल की थलाइवर 170 में साथ देखे जाएंगे।

Share post:

Popular

More like this
Related