आंध्र प्रदेश में सियासी उथल-पुथल: सभी 24 मंत्रियों ने सीएम जगन मोहन रेड्डी को सौंपा इस्तीफा

आंध्र प्रदेश में सियासी उथल-पुथल: सभी 24 मंत्रियों ने सीएम जगन मोहन रेड्डी को सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली, आंध्र प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। कैबिनेट की बैठक में सीएम जगन मोहन रेड्डी को सभी 24 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। खबरों के मुताबिक, सीएम जगन मोहन रेड्डी पूरी कैबिनेट को बदलने की तैयारी में हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की कैबिनेट भंग हो गयी है। कैबिनेट की अंतिम बैठक पूरी करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। माना जा रहा है कि कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन होगा।

इन मंत्रियों ने आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार में 34 महीने तक जिम्मेदारी संभाली। इन मंत्रियों ने 8 जून, 2019 को अपना पदभार संभाला था। इन मंत्रियों को 8 दिसंबर, 2021 तक अपने पद पर रहना था। हालांकि, कोरोना महामारी समेत कई अन्य कारणों से कैबिनेट के पुनर्गठन को टाल दिया गया था।

सीएम जगन मोहन रेड्डी के इस फैसले को 2024 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों का चयन किया जाएगा। सरकार बनने के बाद से जगन मोहन रेड्डी कैबिनेट का ये अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है।

11 अप्रैल को हो सकता है नई कैबिनेट का गठन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को नए मंत्रियों के नाम राज्यपाल को सौंपे जा सकते हैं। 11 अप्रैल को अमरावती में मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सीएम रेड्डी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उगाड़ी (तेलुगु नव वर्ष) और नए जिलों के गठन के बाद वह कैबिनेट के पुनर्गठन का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर कैबिनेट में होने वाले फेरबदल की जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related