उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली सूची, गंगोत्री सीट से चुनाव लडेंगे कर्नल अजय कोठियाल

उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली सूची, गंगोत्री सीट से चुनाव लडेंगे कर्नल अजय कोठियाल

देहरादून,   आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 विधान सभाओं के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आप के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से विस चुनाव लड़ेंगे। जबकि आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली काशीपुर का उम्मीदवार बनाया गया है।

आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तराखंड में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी। सभी क्रांतिकारी साथियों को हार्दिक बधाई, आइये सब मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना पूरा करें।

आप की पहली लिस्ट में गंगोत्री से कर्नल अजय कोठियाल, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, कपकोट से भूपेश उपाध्याय, काशीपुर से दीपक बाली, बागेश्वर से बसंत कुमार (एस सी), भगवानपुर से प्रेम सिंह, अल्मोड़ा से अमित जोशी, राजपुर रोड से डिम्पल सिंह, जसपुर से यूनुस चौधरी जसपुर, सल्ट से सुरेश सिंह बिष्ट, रानीपुर से प्रशांत राय, घनसाली से विजय शाह, मंगलौर से नवनीत राठी, लोहाघाट से राजेश बिष्ट, चंपावत से मदन महर, हल्द्वानी से समित टिक्कू, पौड़ी से मनोहर लाल पहाड़ी, ऋषिकेश से डा. राजे नेगी, सोमेश्वर से हरीश चंद्र आर्य, चौबट्टाखाल से दिगमोहन नेगी, विकासनगर से प्रवीण बंसल, पिरान कलियर से शादाब आलम, हरिद्वार ग्रामीण से नरेश शर्मा व सितारगंज से अजय जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) की पहली सूची

  • क्रमांक–विधानसभा सीट नंबर—-विधानसाभा——–उम्‍मीदवार
  • 1——————-3————– गंगोत्री————–अजय कोठियाल
  • 2——————-9————— घनसाली————विजय शाह
  • 3——————16—————विकासनगर ——- प्रवीन बंसल
  • 4——————-20———राजपुर रोड (एससी)—-डिंपल सिंह
  • 5——————-24———–ऋषिकेश————–डा राजे सिंह
  • 6 ——————26———–बीएचईएल रानीपुर—–प्रशांत राय
  • 7——————-28———–भगवानपुर (एससी)—–प्रेम सिंह
  • 8——————30 ————-पिरान कलियर———ई शादाब आलम
  • 9 ——————33————- मंगलौर—————-नवनीत राठी
  • 10——————35————–हरि‍द्वार ग्रामीण—— नरेश शर्मा
  • 11 —————-37————– पौड़ी(एससी)————–मनोहर लाल पहाड‍ि‍या
  • 12—————–39—————-चौबट्टाखाल————-द‍िगमोहन नेगी
  • 13—————–46—————– कपकोट————-भूपेश उपाध्‍याय
  • 14—————–47——————-बागेश्‍वर(एससी)——-बसंत कुमार
  • 15——————49—————सल्‍ट————————सुरेश चंद बिष्‍ट
  • 16——————51—————सोमेश्‍वर (एससी)——— डा हरीश आर्य
  • 17——————52—————–अल्‍मोड़ा——————-अमित जोशी
  • 18——————-54 ————– लोहाघाट——————–राजेश बिष्‍ट
  • 19—————–55—————-चंपावत————————–मदन मेहरा
  • 20—————–59——————–हल्‍द्वानी—————–सुमित टिक्‍का
  • 21——————61——————-रामनगर———————-शिशुपाल सिंह रावत
  • 22——————62 ——————जसपुर————————–डा यूूूूनुश चौधरी
  • 23——————63———————काशीपुर——————–दिपक बाली
  • 24—————–68——————–सितारगंज——————–अजय जयसवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related