लखनऊ, 21 जून 2021
उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस का समापन पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृति उपवन गोमती तट लखनऊ मे योग गुरु एवं प्रशिक्षक श्री बृजमोहन सिंह नेगी द्वारा योगा करवाया गया । इस मौके पर आज उन्हें महापरिषद के महासचिव भरत बिष्ट ,संयोजक दीवान सिंह अधिकारी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत , मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ,कोषाध्यक्ष के.एस चुफाल द्वारा संयुक्त रूप से षुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ।
योग गुरु वृजमोहन सिंह नेगी ने योग के प्रकार सर्वप्रथम आसन ,प्रणायाम ,सूक्ष्म प्रणायाम ,मकरासन, धनुरासन, सर्प आसन ,सलब आसन ,तीनों प्रकार के मर्कट आसन ,कपाल भाँति, अग्नि सार,अनुलोम विलोम आदि विभिन्न प्रकार के आसनों के। बारे मे जानकारी के साथ योगा भी करवाते रहे ।
योग शिविर मे इस अवसर पर ए.के पांडे ,बहादुर सिंह बिष्ट ,महेंद्र सिंह राणा ,अशोक असवाल ,खुशहाल सिंह बिष्ट ,चन्द्र मणि जोशी ,किशोर चंद कोठरी ,राजेश बिष्ट ,महेश रौतेला ,शेर सिंह भाकुनी ,महेंद्र सिंह गैलाकोटी ,पूरन सिंह जीना ,धनलाल वर्मा ,श्रीमती हेमा बिष्ट ,श्रीमती कामना बिष्ट ,श्रीमती भारती ,श्रीमती पुष्पा गैलाकोटी आदि लोग उपस्थित थे ।