कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृजभूषण के खिलाफ कई नामी पहलवान दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। ये दूसरी बार है जब पहलवान इस मामले में के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके पहले जनवरी में भी पहलवानों ने कई दिनों तक प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शनकारी पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से संघ चलाने और महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद बृजभूषण को कुश्ती संघ के कामकाज से जरूर दूर कर दिया गया है, लेकिन अब तक उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उधर, प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल उतर आए हैं। पश्चिमी यूपी, पंजाब और हरियाणा की कई खाप पंचायतें भी पहलवानों के समर्थन में हैं। इतने विरोध के बावजूद बृजभूषण शरण सिंह पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? भाजपा का इस मामले में क्या रुख है? बृजभूषण शरण सिंह की सियायत का पूर्वांचल में कितना असर है? आइए समझते हैं…