मॉर्निंग वाक के दौरान वाघ बकरी चाय के मालिक पर कुत्तों ने किया हमला, सड़क पर गिरने से सिर पर लगी चोट से मौत

मॉर्निंग वाक के दौरान वाघ बकरी चाय के मालिक पर कुत्तों ने किया हमला, सड़क पर गिरने से सिर पर लगी चोट से मौत

अहमदाबाद। वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का निधन हो गया है। वो 49 वर्ष के थे। पराग रविवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे जहां कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया था। कुत्तों से बचने के लिए वो तेजी से भागने लगे। अचानक जमीन पर गिर जाने से उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था, जिसके कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

गुजरात कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, “बहुत दुखद खबर आ रही है। वाघ बकरी टी के निदेशक और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। उनकी आत्मा को शांति मिलें। पूरे भारत में पूरे वाघ बकरी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ”

देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के पुत्र थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं।मीडियौ रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 से अधिक वर्षों से बेहतर व्यावसायिक अनुभव के साथ, देसाई ने समूह के अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय, बिक्री और विपणन का नेतृत्व किया। उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) जैसे अग्रणी उद्योग मंचों में सक्रिय रूप से भाग लिया और उद्योग जगत की एक सम्मानित आवाज थे।

Share post:

Popular

More like this
Related