पिछले तीन दिनों से देश में कम आ रहे कोरोना संक्रमण के नए केस, 15 फरवरी से मामलों में गिरावट की है उम्मीद

पिछले तीन दिनों से देश में कम आ रहे कोरोना संक्रमण के नए केस, 15 फरवरी से मामलों में गिरावट की है उम्मीद

नई दिल्ली, देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में आठ महीने बाद दैनिक संक्रमण दर 20 प्रतिशत को पार कर गई है। इसका मतलब है कि जितने लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है उनमें से हर पांचवां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। डेल्टा वैरिएंट के चलते पिछले साल मई में जब महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी तब 20 प्रतिशत से ज्यादा दैनिक संक्रमण दर दर्ज की गई थी। हालांकि, नए मामलों में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट आ रही है और मृत्युदर दर भी कम हो रही है।

टीकाकरण के कारण तीसरी लहर का प्रभाव है कम

सरकारी सूत्रों ने कहा है कि 15 फरवरी के बाद से देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने यह भी कहा कि कुछ राज्यों और महानगरों में अभी से ही नए मामलों में कमी और स्थिरता आने लगी है। टीकाकरण के चलते तीसरी लहर का प्रभाव कम हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 20.75 प्रतिशत रिकार्ड की गई है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 17.03 प्रतिशत है। एक दिन पहले दैनिक संक्रमण दर 17.78 प्रतिशत और 16.87 प्रतिशत थी।

तीन लाख से अधिक मिले नए मामले

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देशभर में 3,06,064 नए मामले मिले हैं और 439 लोगों की जान गई है। इससे एक दिन पहले 3.33 लाख और उससे एक दिन पहले 3.37 लाख नए केस मिले थे। सक्रिय मामले बढ़कर 2,24,9335 हो गए हैं जो 241 दिन में सबसे अधिक और कुल मामलों का 5.69 प्रतिशत है। एक दिन में सक्रिय मामलों में 62,130 की वृद्धि हुई है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 3.57 लाख सक्रिय मामले हैं। उसके बाद महाराष्ट्र में 2.97 लाख और केरल में 2.65 लाख सक्रिय केस हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related