परिवार संग अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे केजरीवाल, भगवंत मान भी होंगे साथ

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 12 फरवरी को अपने परिवार संग अयोध्या जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। आम आदमी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम केजरीवाल अयोध्या में भगवान राम के दर्शन भी करेंगे। बता दें कि केजरीवाल ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने की बात कही थी। उन्होंने उल वक्त मीडिया से कहा था कि प्रभु राम के दर्शन के लिए वह अपनी पत्नी-बच्चे और माता-पिता के साथ जाएंगे।

आज से पहले यह तय था कि दिल्ली के सीएम किसी दिन अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन करेंगे लेकिन तारीख को लेकर कुछ नहीं कहा गया था। रविवार को आम आदमी पार्टी ने खुद इसकी पुष्टि कर दी।

आम आदमी पार्टी ने बताया कि कल यानी 12 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या जाएंगे जहां वह राम मंदिर के दर्शन करेंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे।

Share post:

Popular

More like this
Related