छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर सुरक्षा बलों का बड़ा कारनामा, 7 हार्डकोर नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर सुरक्षा बलों का बड़ा कारनामा, 7 हार्डकोर नक्सली ढेर

बस्तर/सहारनपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। मारेडूमिल्ली थाना क्षेत्र के जीएमवलसा जंगलों में करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में 7 हार्डकोर नक्सली मारे गए। इनमें कई बड़े इनामी माओवादी भी शामिल थे।

मारे गए नक्सलियों में प्रमुख

सबसे बड़ा नाम मेटूरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर है। वह माओवादी संगठन की स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था और उसके सिर पर 40 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा सीतो उर्फ ज्योति, जो डिवीसीएम मेंबर थी और 8 लाख रुपये की इनामी थी, भी मुठभेड़ में मारी गई। अन्य नक्सलियों पर भी भारी इनाम घोषित था।

लगातार सर्च ऑपरेशन की सफलता

पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों से इलाके में नक्सलियों की मूवमेंट लगातार देखी जा रही थी। मंगलवार को भी मारेडूमिल्ली में मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आज सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच फिर से मुठभेड़ हुई।

बरामद हुए हथियार

घटनास्थल से 2 AK-47 समेत कुल 8 हथियार बरामद किए गए। पुलिस टीम अब भी इलाके में तलाशी अभियान चला रही है ताकि किसी और नक्सली के छिपे होने की संभावना खत्म की जा सके।

बस्तर IG का बयान

बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि लगातार चल रहे ऑपरेशन से नक्सलियों की कमर टूट रही है। कई नक्सली अब राज्य की सीमा पार कर आंध्र प्रदेश में शिफ्ट हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस भी नक्सल विरोधी अभियान तेज कर रही है। इसी वजह से सीमा पर लगातार मुठभेड़ हो रही है।

हालिया कार्रवाई का आंकड़ा

दो दिनों के भीतर सुरक्षा बलों ने कुल 13 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर किया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश पुलिस ने 28 से ज्यादा माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

  • मेटूरू जोगा राव (टेक शंकर) – स्पेशल जोनल कमेटी, 40 लाख इनामी

  • सुरेश उर्फ रमेश – स्पेशल जोनल कमेटी, 40 लाख इनामी

  • ज्योति उर्फ सीतो – डिवीसीएम, 8 लाख इनामी

  • लोकेश उर्फ गणेश – डिवीसीएम, 8 लाख इनामी

  • सैनु उर्फ वासु – डिवीएम, 8 लाख इनामी

  • अनिता – डिवीसीएम, 8 लाख इनामी

  • शम्मी – डिवीसीएम, 8 लाख इनामी

सुरक्षा बलों का कहना है कि ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा और इलाके में बचे हुए नक्सलियों की ताकत पूरी तरह खत्म की जाएगी।

Share post:

Popular

More like this
Related

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...

सहारनपुर/दिल्ली। पढ़ाई में टॉपर, डॉक्टर, 60 लाख के पैकेज...