क्या इंस्टाग्राम पर भी बैन होने वाली हैं Kangana Ranaut? एक्ट्रेस ने वाहियात App कहकर निकाली भड़ास

Kangana Ranaut Calls Instagram Dumb: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. इस बार कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से पंगा ले लिया है. ट्विटर से बैन होने वाली एक्ट्रेस ने फोटो ऐप को वाहियात कहते हुए उसका मजाक उड़ाया है. 

‘डब्बा है इंस्टाग्राम’

बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “डम्ब इंस्टाग्राम, ये सिर्फ फोटो शेयर करने के लिए, हम अपने मन की बात लिखते हैं तो वो एक ही दिन में गायब हो जाती हैं, ऐसे जैसे हम सब बिना टिकाऊ घटिया इंसान हैं, ऐसे इंसान हैं जो अपना कल का लिखा हुआ बाद में देखना ही नहीं चाहता है, क्योंकि वो अपनी ही बात पर विश्वास नहीं करता है. ऐसे में, वो लिखा हुआ टेक्स्ट खुद ही गायब हो जाए, यही बेहतर है.”

जरूरी मुद्दों पर बात नहीं कर सकते यहां

इंस्टाग्राम पर भड़ास निकालते हुए कंगना यहीं नहीं रुकती. वो आगे आगे लिखती हैं- “लेकिन यहां उन लोगों का क्या, जो अपनी कही हर बात को मानते हैं? हम ऐसे लोग हैं जो अपनी बातों को उन लोगों के लिए छोड़ देना चाहते हैं जो हमें सुनते हैं, जो हमारी बातों से एक बेहतरीन बाचतीक की शुरुआत करते हैं. ये मिनी ब्लॉग्स हैं जिन्हें किसी खास मुद्दे पर बात करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.”

ट्विटर पर हो सकती है कंगना की वापसी

ट्विटर के अब कंगना इंस्टाग्राम से भी पंगा लेती नजर आ रही हैं. बहरहाल, कंगना रनौत को साल 2021 में विवादित बयानों के चलते ट्विटर से बैन कर दिया गया था, लेकिन एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर टेकओवर करने पर कंगना के अकाउंट को शुरू करने की मांग की गई थी फैंस भी चाहते हैं कि कंगना ट्विटर पर वापसी करें.

Share post:

Popular

More like this
Related