कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, जिम में हुए बेहोश; AIIMS में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है। दिल्ली के जिम में व्यायाम करते वक्त वह अचानाक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के ही AIIMS में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेडमिल पर राजू श्रीवास्तव दौड़ रहे थे, इसी दौरान अचानक वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा

बताया जा रहा है कि दक्षिणी दिल्ली की एक जिम में वह व्यायाम करने पहुंचे थे। इसी दौरान बेहोश होकर ट्रेडमिल पर ही वह गिर गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग कॉमेडियन के स्वास्थय को लेकर चिंता जा रहे हैं।

‘गजोधर भैया’ के नाम से हुए मशहूर

कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को लेकर सामने इस दुखद खबर से उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉमेडी की वजह से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। कानपुर से निकलकर मुंबई में राजू श्रीवास्तव कॉमेडी मास्टर के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्हें ‘गजोधर भैया’ के रूप में भी खूब ख्याति मिली है।

राजू श्रीवास्तव राजनीति में अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। राजू श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी में रह चुके है, फिलहाल वह भारतीय जनता पार्टी में हैं और उत्तर आदेश विकास परिषद् का चेयरमैन भी बनाया गया है।

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अभी उनके कम से कम दो दिन तक डॉक्टरों की निकरानी में रहने की जानकारी सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related