उत्तराखंडः वक्फ बोर्ड का चीफ बनते ही बीजेपी नेता का ऐलान, धाकड़ धामी बुलडोजर से चलाएंगे ऑपरेशन क्लीन

उत्तराखंडः वक्फ बोर्ड का चीफ बनते ही बीजेपी नेता का ऐलान, धाकड़ धामी बुलडोजर से चलाएंगे ऑपरेशन क्लीन

नई दिल्ली, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने के तुरंत बाद भाजपा नेता मोहम्मद शादाब शम्स ने बुधवार को कहा कि बोर्ड की मुख्य प्राथमिकता वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जे और अतिक्रमण से मुक्त करना होगा। इसके लिए बोर्ड अपना खुद का बुलडोजर खरीदेगा। उत्तर प्रदेश से लोकप्रिय हुआ बुलडोजर अब कई राज्यों में चल रहा है।

मोहम्मद शादाब शम्स ने कहा कि बोर्ड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की है। मोहम्मद शादाब शम्स ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया, “हम ‘धाकड़ धामी’ का बुलडोजर चलाने का प्रस्ताव ला रहे हैं और वक्फ बोर्ड अपना बुलडोजर खरीदेगा।” शम्स ने कई पदों पर भाजपा में अपनी सेवाएं दी है और पार्टी के प्रवक्ता भी हैं।

शम्स ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “उत्तराखंड बनने के बाद किए गए एक सर्वे के मुताबिक वक्फ बोर्ड के तहत करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें से बहुत सी संपत्तियां अवैध कब्जे में हैं। ये संपत्तियां गरीबों के लिए हैं। हमारी मुख्य प्राथमिकता इन संपत्तियों को मुक्त कराना है।”

मोहम्मद शादाब शम्स ने कहा, ”हम वक्फ माफियाओं और अतिक्रमण में शामिल लोगों पर बुलडोजर चलाएंगे। हमारी संपत्तियों को मुक्त करने के लिए हमारा अपना ट्रिब्यूनल और अपना कोर्ट है, जो हमारे पास अभी तक नहीं था।”

मुख्यमंत्री से चर्चा पर मोहम्मद शादाब शम्स ने कहा, “बोर्ड ने उन्हें धन्यवाद दिया और हमने उन्हें सूचित किया कि हम बोर्ड की अगली बैठक में अपना खुद का बुलडोजर खरीदने का प्रस्ताव लाएंगे। मुक्त होने पर इन संपत्तियों का उपयोग हमारी शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए किया जाएगा। हम अपने खुद के स्कूल और कॉलेज खोलेंगे ताकि हमारे बच्चों को सही शिक्षा मिले और समुदाय को इससे फायदा हो सके। वक्फ बोर्ड यह भी सुनिश्चित करेगा कि इसके तहत मदरसों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा हो, और पाठ्यक्रम उत्तराखंड बोर्ड के अनुसार हो।”

मोहम्मद शम्स ने कहा कि वक्फ बोर्ड इन मदरसों को स्कूलों में बदल देगा और एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेगा ताकि हिंदू छात्र भी वहां पढ़ सकें। बोर्ड के सभी 10 सदस्यों ने मोहम्मद शम्स के पक्ष में वोटिंग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related