सहारनपुर पहुंचे पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा- आपके कारण भारत का मान आज पूरे विश्व मे बढ़ा है

सहारनपुर पहुंचे पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा- आपके कारण भारत का मान आज पूरे विश्व मे बढ़ा है

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर में चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सहारनपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने बदलते भारत को देखा है। जनता का एक वोट देश की तकदीर बदलने में बड़ा सहायक होता है। पीएम मोदी के कारण भारत का मान आज पूरे विश्व मे बढ़ा है। उन्होंने मंच से कहा कि अबकी बार चार सौ पार की आवाज जन जन से आ रही है।

मंच पर सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं। कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने मंच से कहा कि पहली सरकार सिर्फ वायदे करती थी। भाजपा सरकार काम कर रही है। कानून व्यवस्था सुधरी है। पलायन से लोग दुखी थे। महिलाएं परेशान थी। मोदी जी ने देश को तरक्की की नई राह दिखाई। कोई भी भेदभाव नहीं किया। बिना जाति, भेदभाव के काम किया। अबकी बार 400 पार लोगों से ही आ रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related