पाकिस्तान: इमरान खान अयोग्य घोषित, चुनाव आयोग के बाहर हुई फायरिंग

पाकिस्तान: इमरान खान अयोग्य घोषित, चुनाव आयोग के बाहर हुई फायरिंग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान को अयोग्य घोषित कर दिया है। इमरान की नेशनल असेंबली से सदस्या रद्द कर दी गई है। इसके बाद पीएमएल (एन) ने इमरान खान पर हमला करते हुए उन्हें सर्टिफाइड चोर कहा है।

इमरान खान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थक  सड़क पर उतर आए हैं। इस्लामाबाद में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर फायरिंग हुई है। कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को सड़कों पर तैनात किया गया है। 

Share post:

Popular

More like this
Related