नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। बिशन सिंह बेदी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज अचानक उनके निधन की खबर आई।

बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था, वे बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज़ थे। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला है और वे प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा भी थे।

उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थी. उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट चटकाए। उन्होंने 1560 विकेटों के साथ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर खत्म किया।

बाएं हाथ के दिग्गज भारतीय स्पिनर बेदी भारतीय क्रिकेट का वो चेहरा रहा, जो न सिर्फ मैदान पर अपने प्रदर्शन से चमका… बल्कि अपने नेतृत्व से मिसाल कायम की और साथ ही अपने विचार रखने में कभी संकोच नहीं किया।

Share post:

Popular

More like this
Related